जनजागरूकता और स्वच्छता से संचारी रोगों पर होगा वार

जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनजागरूकता और स्वच्छता व्यवहार के जरिये संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए एक माह का विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सीएमओ कार्यालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा कर किया।
शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता से ही बीमारियों से बचाव होगा और इस कार्य में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता जन जन तक संदेश पहुंचाए कि सफाई के सभी उपाय करके ही लोग बीमारियों से बच सकते हैं। लोगों के जीवन की रक्षा करने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है और सभी को समुदाय के विश्वास पर खरा उतरना है । जिलाधिकारी ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव की शपथ भी दिलाई।
मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा इंसेफेलाइटिस के कारण बड़ी संख्या में बच्चों को जान गंवानी पड़ती थी, लेकिन जब से स्वच्छता व्यवहार अपनाया गया और लोग जागरूक हुए तो यह बीमारी खत्म होने लगी है । सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों पर बुखार के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे लोगों को घर के नजदीक त्वरित इलाज मिल रहा है । यह जानकारी जन जन तक पहुंचाई जानी चाहिए ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने कहा कि एक माह का अभियान मौसम की दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा । लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि नालियों में पानी जमा न होने दें, झाड़ियों की सफाई करें, घर में भी कहीं साफ पानी जमा न होने दें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें, शौचालय का प्रयोग करें, बच्चों को भी स्वच्छता व्यवहार सिखाएं और किसी भी प्रकार का बुखार हो तो अस्पताल के चिकित्सक से ही इलाज कराएं । बुखार के लक्षण दिखने पर आशा कार्यकर्ता की मदद से या स्वयं 108 नंबर एम्बुलेंस पर फोन कर उसके साथ ही अस्पताल जाएं । अपने मन से दवा का सेवन नहीं करना है ।
इस अवसर पर डीपीओ कृष्णकांत राय, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ आरपी यादव, जिला मलेरिया अधिकारी आरएस यादव, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एडीएमओ राजेश सुधाकर मणि सहित डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और पाथ संस्थाओं के प्रतिनिधि व सहयोगी विभागों के प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

21 hours ago

भीषण गर्मी में प्यासा हनुमान घाट: नगर पालिका का पेयजल केंद्र बंद, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद मऊ की लापरवाही लोगों के…

21 hours ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दौसा में स्लीपर बस-ट्रेलर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

दौसा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक…

2 days ago

LPG Price Cut: 5 किलो ‘छोटू’ गैस सिलेंडर हुआ ₹13 सस्ता, जानें आपके शहर में नया रेट

महंगाई के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने…

2 days ago

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में की जवाबी एयरस्ट्राइक, ISKP ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

काबुल/इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में कथित एयरस्ट्राइक किए जाने के बाद दोनों…

2 days ago

गीता की दृष्टि में सात्त्विक विवेक: कर्तव्य, धर्म और मोक्ष का मार्ग

दिलीप कुमार अग्रवाल विवेक को बुद्धि, ज्ञान, प्रज्ञा, सूझबूझ अथवा समझदारी भी कहा जाता है।…

3 days ago