फरिहा/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा गांव निवासी संदीप गुप्ता पुत्र कृष्ण मोहन गुप्ता जिनकी दुकान फरिहा बाजार में टावर के समीप है, बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 7 बोरा गेहूं और 5 बोरा चावल ऑटो में लाद कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना कि जानकारी पीड़ित को शनिवार को सुबह सात बजे चोरी कि जानकारी सुबह दुकान खोलने के समय हुई है, वही पीड़ित व्यक्ति ने परेशान होकर बगल का सीसीटीवी कैमरा खंगाला तब पता चला कि ऑटो में लाद कर अज्ञात चोरों द्वारा खाद्य समान ले जाया गया है।
पीड़ित ने इस घटना कि जानकारी फरिहा चौकी पर लिखित तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ दिया है और चौकी इंचार्ज फरिहा अनिल कुमार ने बताया कि घटना कि जानकारी मिली है पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है। बहुत जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा l
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…