सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

डीएम की अध्यक्षता में तहसील तमकुहीराज सभागार में

प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण :- डीएम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ प्रार्थना पत्रों का करें निष्पक्ष निस्तारण:- डीएम*
भगवन्त यादव संबाददाता कुशीनगर
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आज तहसील तमकुहीराज के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए जनता/ फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को बारी -बारी से गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुपुर्द कर दिये।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए।

       पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण राजस्व विभाग की सहायता से टीम बनाकर प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिये।  राजस्व व पुलिस विभाग के अधि0/कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

  आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 140 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 77 में से 12 को तत्काल निस्तारित किया गया, पुलिस विभाग से संबंधित 29, विकास विभाग से संबंधित 18 तथा अन्य विभाग के 28 मामले आए। इस प्रकार कुल 152 में से 12 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 140 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयांतर्गत निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया। 

   सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी तमकुहीराज अभिजीत सिंह, सीएमओ डॉ0 सुरेश पटारिया, सीओ अमित सक्सेना ,डीपीओ विनय कुमार , जिला कृषि अधिकारी डॉ मेनका, डीडी एग्रीकल्चर आशीष कुमार,बीएसए राम जियावन मौर्य, डीआईओएस रविंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, तहसीलदार चंदन शर्मा, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा , विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष गण, कानूनगो व लेखपाल उपस्थित रहे।
rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

13 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

21 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago