मुख्य मार्ग पर जाम के चलते वाहनों का निकलना मुश्किल हुआ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) बहराइच गोंडा मार्ग पर स्थित बस स्टॉप कस्बे में जाम के चलते छोटे बड़े वाहन स्वामियों के लिए मुसीबत बन चुका है!
वहीं इसके जिम्मेदार विभाग के लोग इस तरफ अनदेखी करने से सदैव दुर्घटना की संभावना बनी रहती है
एक तरफ फूटकर दुकानदार मुख्य मार्ग के किनारे दुकान लगा लेते तो दूसरी तरफ ई रिक्शा चालक तथा ऑटो रिक्शा चालक मुख्य रोड पर वाहन खड़ा कर सवारी का इंतजार करते हैं! जिसके चलते राहगिर व आने जाने वाले छोटे-बड़े वाहन स्वामियों को जाम में फसना पड़ रहा है! चौराहे पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मी केवल समय बिता रहे हैं! जबकि इस मार्ग पर लॉग रूट वाहनश्र के साथ छोटे अन्य वाहन आते जाते वही बस स्टॉप का मुख्य चौराहा जाम के चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो चुका है! इस तरफ न स्थानीय प्रशासन देख रहा और ना यातायात विभाग जिसका खामियाजा मार्ग पर चलने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है! मार्ग पर जाम लगाकर खड़े होने वाले ई रिक्शा ऑटो रिक्शा के लिए स्टैंड न होने के कारण फुटकर दुकानदारों के अतिक्रमण करने के साथ साथ दिनों दिन जाम की समस्या से कस्बा घिरता जा रहा है! जबकि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की तरफ से यह निर्देश जारी है कि मार्ग पर जाम लगाकर खड़े होने वाले वाहन के विरुद्ध कार्रवाई की जाए परंतु मुख्यमंत्री के आदेश का पयागपुर पैतौरा खुटेहना आदि चौराहे पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं देखा जा रहा है!

rkpnews@desk

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

10 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

11 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

12 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

13 hours ago