भारतीय ज्ञान परंपरा के समाजशास्त्रीय पक्ष पर होगा दो दिवसीय विमर्श

समाजशास्त्र विभाग के अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के ब्रोशर का कुलपति ने किया रिलीज़

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती वर्ष में समाजशास्त्र विभाग में आईसीएसएसआर अनुदानित एवं इंडियन सोशियोलॉजिकल सोसाइटी, नई दिल्ली के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आगामी 21 एवं 22 मार्च 2025 को होगा, जिसमें कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विषय विशेषज्ञ सम्मिलित होंगें। भारतीय ज्ञान परंपरा में समाजशास्त्रीय विमर्श विषय पर आयोजित सम्मलेन का ब्रोशर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने रिलीज़ किया।
ब्रोशर रिलीज़ करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत भारतीय ज्ञान परम्परा के महत्व को रेखांकित किया गया है, जो भारत के सनातन ज्ञान एवं विचारों के समृद्ध आलोक में निर्मित की गयी है। समाजशास्त्र विभाग में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भारतीय ज्ञान परम्परा के समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण पर विमर्श से निश्चित ही इस विषय का संवर्धन होगा और नई पीढ़ी का हमारी ज्ञान व्यवस्था के प्रति गंभीरता से ध्यान आकृष्ट होगा।
समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी ने कांफ्रेंस के सम्बन्ध में बताया कि इसका उद्देश्य क्षेत्रीय से वैश्विक स्तर तक भारतीय समाजशास्त्र के विकास में योगदान देने के लिए एक प्रभावी आधार प्रदान करना है। समाजशास्त्रियों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को भारतीय समाजशास्त्र पाठ्य-सामग्री, विषय-वस्तु और शिक्षण-शास्त्र के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास होगा।
कॉन्फ्रेंस के समन्वयक डॉ. मनीष पांडेय ने बताया कि दो दिनों में उद्घाटन और समापन के साथ दो प्लेनरी, एक सिम्पोज़ियम एवं छह तकनीकी सत्रों का आयोजना होगा। इस संगोष्ठी में इंडियन सोशियोलॉजिकल सोसाइटी के चार रिसर्च कमेटी का भी सहयोग मिला है। जिससे संबंधित थीम पर भी चर्चा होगी।इसमें सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के संबंधित एजेंडे को भी जोड़ा गया है।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रो. संगीता पांडेय एवं डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

3 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

6 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

6 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

6 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

6 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

7 hours ago