बलिया में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष: चाचा-भतीजे की हत्या, गांव में पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में बुधवार की देर रात एक पक्ष ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। इससे मां-बेटे समेत चार लोग घायल हो गये, जिनमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई है। डबल मर्डर की इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि खरीद निवासी मोतीचंद्र यादव का घर भवानी मंदिर के पास है। वहीं, विपक्षी पट्टीदार रामजीत यादव का घर 100 मीटर की दूरी पर है। दोनों पक्षों में वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। करीब डेढ़ माह पहले दोनों पक्षों में तकझक हुई थी, जिसमें पुलिस कार्रवाई भी की थी। इसी बीच, बुधवार की देर शाम एक पक्ष दूसरे पक्ष के भवानी मंदिर खरीद स्थित घर पर चढ़कर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमलावरों को जो जहां मिला, उसे बुरी तरह पीटा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये।
इधर, आस-पास के लोगों ने घर और दरवाजे पर लहुलूहान पड़े एक पक्ष के मोती चंद यादव (60) पुत्र इंद्रदेव, पंकज यादव (24) पुत्र अक्षय कुमार, अनिल यादव (42) पुत्र कोमल यादव तथा गीता देवी (55) पत्नी अक्षय कुमार को सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार शुरू हुआ। गंभीर रूप से घायल पंकज तथा उसके चाचा अनिल यादव की मौत हो गयी। उधर, घटना के बाद न सिर्फ सिकन्दरपुर, बल्कि बड़ी संख्या में आस-पास के थानों की भी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। जांच-पडताल जारी है।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

6 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

6 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

7 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

7 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

7 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

10 hours ago