बलिदान दिवस पर याद किये गए परमवीर चक्र नायक शहीद जदुनाथ सिंह

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l अमर शहीद परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वाधान में गुरुवार को उनके बलिदान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित, अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन पी.के. गुप्ता ने कहा कि पूरे देश एवं हमारी सेनाओं के लिए एवं वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए नायक जदुनाथ सिंह प्रेरणा स्रोत हैं उनके अदम्य साहस बलिदान और देश के प्रति जो मर मिटने का जज्बा था, इसी जज्बे को हमारी वर्तमान युवा पीढ़ी को बरकरार रखना है। अब जान देने लेने का समय नहीं है वर्तमान समय में मर मिटने की नहीं है हमें ईश्वर ने जिस जिम्मेदारी को दिया है, हम सब को ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी को शत प्रतिशत अपने कार्य को देना ही नायक जदुनाथ सिंह के लिए हम सभी देशवासियों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सदस्य रामऔतार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मेरी जन्मभूमि और नायकजी की जन्मभूमि का विकास खंड एक ही है। हम सभी को ऐसे महान सपूत से प्रेरणा लेना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक अमर शहीद परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान के चेयरमैन मुनीश सिंह परिहार (एड.) ने कहा कि संस्थान वर्ष 1994 से नायक जदुनाथ के सम्मान की जंग लड़ रहा है और आगे भी जंग जारी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि नायक जदुनाथ सिंह का जीवन परिचय पाठ्य पुस्तकों में शामिल कराया जाए। इसकी जोरदार मांग जिलाधिकारी एवं देश प्रदेश की सरकारों से की। इस मौके पर प्रमुख रूप से पीपी सिंह, अनिल सिंह राठौड़, रोहित सिंह, अमित श्रीवास्तव, अमन मिश्रा, रामकिशोर भदौरिया, ओम सिंह, विजय प्रताप सिंह, वैभव खन्ना, जावेद खान आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुकेश सिंह परिहार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

6 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

6 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

6 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

7 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

7 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

10 hours ago