चार मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप, कई लोग मलबे में दबे, राहत कार्य जारी

नई दिल्ली,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया जब एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। यह इमारत ग्राउंड प्लस थ्री थी और अचानक हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर 7 फायर टेंडर भेजे गए। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। 3 से 4 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जबकि अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और धूल का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया। आसपास के स्थानीय निवासी तुरंत बचाव में जुट गए और मलबा हटाने में प्रशासन की मदद करने लगे।

वीडियो भी सामने आया है, जिसे समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो में मलबे का ढेर और राहत कार्य में लगे लोग स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।

प्रशासन की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इमारत जर्जर हालत में थी या निर्माण में कोई खामी थी। स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं और स्थिति की समीक्षा कर रही हैं।

इस हादसे ने फिर से राजधानी दिल्ली में जर्जर इमारतों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे की जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है।

फिलहाल राहत कार्य जारी है और प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिले में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक

त्योहार और बोर्ड परीक्षा को देखते हुए प्रशासन सख्त, उल्लंघन पर होगी कार्रवाईबलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद…

9 minutes ago

21को कांग्रेसियों द्वारा होगा रेलवे चक्का जाम

धरना कर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)कांग्रेसियों ने रेलवे…

47 minutes ago

उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर सख्त निर्देश, सड़क और बिजली सुधार कार्य होंगे तेज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कुशीनगर में आयोजित जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु की…

50 minutes ago

अखिलेश यादव ने फॉर्म-7 को लेकर चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और…

2 hours ago

‘स्वच्छता ही सेवा’ शिविर: संत कबीर नगर में NSS की जागरूकता रैली और सफाई अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय…

2 hours ago

लोकसभा में उठा यूपी की चिकित्सा अवसंरचना का मुद्दा

देवरिया सदर अस्पताल, बलिया मेडिकल कॉलेज और रिक्त पदों पर सरकार का जवाब बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago