पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: मिनी मार्ट संचालक की गोली मारकर हत्या

रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में चली गोलियां, इलाके में फैली दहशत

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी आशोचक मोहल्ले में एक व्यवसायी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिक्रम झा के रूप में हुई है, जो इलाके में मिनी मार्ट का संचालन करते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त बिक्रम झा अपने प्रतिष्ठान पर थे तभी दो मोटरसाइकिल सवार अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बावजूद पुलिस देर रात घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि, अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

परिजनों का आरोप है कि पहले से ही धमकी मिल रही थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वहीं, स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर एसएसपी ने भी संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

16 minutes ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

25 minutes ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

2 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

2 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago