मेन रोड पर नहीं है शौचालय वही पूर्व में निर्मित सभी शौचालय बंद

सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)

मैन रोड़ पर सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने से उठानी पड़ती परेशानी
एक ओर जहां सरकार गांव से लेकर सभी जगहों को स्वच्छ रखने के लिए हर घर शौचालय का निर्माण कर ओडीएफ घोषित कर रही है वहीं दूसरी ओर मुख्यालय में आम लोगों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सलेमपुर बाजार में शौचालय और मूत्रालय की व्यवस्था नहीं रहने के कारण आम लोगों एवं स्थानीय दुकानदारों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। वे गली कूचों का सहारा लेते हैं, या बाजार में ही सड़क किनारे गंदगी फैलाते हैं। इस गंदगी से राहगीरों, आम लोगों व बाजार में रहने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष कर बाजार में आई महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है। वही सरकारी धन से नगर में बना
शौचालय संरक्षित कर दिया गया है जिसकी खबरें आए दिन संचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती है । लेकिन नगर पंचायत और तहसील प्रशासन की उदासीनता ही है कि इस तरफ कोई ध्यान ही नहीं देता जिसका खामियाजा आम जन मानस भुगत रहा है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

1 hour ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

1 hour ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

1 hour ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

1 hour ago

तनाव-अवसाद से जूझ रहे युवाओं से न बनाएं दूरी, संवाद से लौटेगा जीवन में उजाला: डॉ. अमरेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…

2 hours ago