बरहज में कांग्रेसियों ने जताया शोक
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर स्थानीय कांग्रेसियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर, कांग्रेसियों ने कहा कि देश डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी ईमानदारी, सादगीपूर्ण जीवनशैली और विनम्रता पूर्वक सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धताओं के लिए हमेशा याद रखेगा। देश में आर्थिक सुधार की नींव रखने वाले डॉ मनमोहन सिंह को राजनीतिक स्थिरता और प्रत्येक भारतीय के जीवन के उत्थान के लिए उनके समर्पण की भावनाओं को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सामाजिक कल्याण पर ध्यान देने के साथ आर्थिक समृद्धि और विश्व मानचित्र पर भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए याद किया जाएगा।अपने शांत लेकिन असरदार नेतृत्व के लिए विख्यात, वह एक सिद्धांतवादी व्यक्ति थे, जिन्होंने देश के कल्याण के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कठोर निर्णय लिए। ऐसे महान शख्सियत का जाना देश और कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति है।डॉ मनमोहन सिंह एक राजनेता, एक विद्वान और एक दूरदर्शी अर्थशास्त्री के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। यहां शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, जिला सचिव भोला तिवारी, विजय नेता, जितेन्द्र जायसवाल, राधारमण पाण्डेय,अरविन्द त्रिपाठी,मनोज राव,ब्यास दुबे, संतोष कुमार यादव, कृष्ण कुमार तिवारी,राम बहादुर सिंह ,दीनानाथ यादव, रविप्रकाश तिवारी,धीरज यादव, विरेन्द्र तिवारी,नरेन्द्र सिंह,नरेश चन्द, इमरान मलिक, इसराईल अली आदि मौजूद रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…
17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…