गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य के चुनाव का कार्यक्रम जारी

29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके चलते रिक्त होने वाली सीट को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तय की गई है।
निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
आयोग के निर्देश के अनुसार निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी। जिला प्रशासन ने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी सर्वसाधारण के लिए जारी की है।

rkpshomnath

Recent Posts

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

35 minutes ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

46 minutes ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

49 minutes ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

55 minutes ago

तनाव-अवसाद से जूझ रहे युवाओं से न बनाएं दूरी, संवाद से लौटेगा जीवन में उजाला: डॉ. अमरेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…

1 hour ago

जालसाजी के मुकदमे में फर्जी गवाह बनाने का आरोप

पांच लोगों ने शपथपत्र देकर गवाही और हस्ताक्षर से किया इनकार, निष्पक्ष जांच की मांग…

1 hour ago