गोदान व बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर जंक्शन पर ट्रेन ठहराव की नगरवासियों ने की मांग

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त व सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में नगर व क्षेत्र के लोगों ने सलेमपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 11055/56 गोदान एक्सप्रेस व 12537/38 बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर एक पत्रक क्षेत्र के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी को सौंपा। इस दौरान सुधाकर गुप्त ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत चयनित सलेमपुर जंक्शन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेने नही रुकती है।जिसके कारण क्षेत्र वासियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।पत्रक सौपने के बाद सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा कि एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव को लेकर मैं सदन में मांग उठाऊंगा व रेल मंत्री से मिलकर कोशिश करूंगा कि ट्रेन का ठहराव हो।यह सरकार केवल झूठ बोल रही है, जनता की समस्या से इसको कुछ भी लेना देना नही है।केवल स्टेशन बढ़िया बन जाए और उस पर ट्रेन न रुके तो उसका कोई मतलब नहीं है।पत्रक सौपने वालों में पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई राजेश गुप्ता, रविभूषण बघेल, शुड्डू ,मोहन प्रसाद,राजेश प्रसाद,दीनदयाल यादव, हरिश्चंद्र बरनवाल, बृजेश मिश्र,श्रवण कुमार बरनवाल, सत्यप्रकाश विश्वकर्मा ,सत्यम पांडेय मोहित पांडेय, मनोज पांडेय आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

4 minutes ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

2 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

2 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

2 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

2 hours ago