अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना


डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बलिया(राष्ट्र की परम्परा )
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अब सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी हैजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में नगर के सभी वार्डों के सफाई नायकों के साथ बैठक कर साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने हर दुकानदार के लिए दुकान पर डस्टबिन रखना अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को पहले दो से तीन दिन का समय देकर डस्टबिन रखने के लिए जागरूक किया जाए। इसके बाद भी यदि कोई दुकानदार नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए।डीएम ने कहा कि सड़क, बाजार और गली-मोहल्लों में कूड़ा इधर-उधर न दिखाई दे, इसके लिए सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने नगर के प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई कराने तथा सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया।

जल्द शुरू होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

शहर में कूड़ा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से शुरू कराने को कहा। इसके साथ ही शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने और जहां लाइट नहीं है, वहां नई स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

झोपड़ी मुक्त बलिया बनाने पर भी जोर

जिलाधिकारी ने बलिया को झोपड़ी मुक्त बनाने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास के अभाव में झोपड़ी में रहने को मजबूर न हो। पात्र परिवारों को सरकारी आवास योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
डीएम ने नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए अधिकारियों और सफाई नायकों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बलिया को स्वच्छ, सुंदर और कूड़ा मुक्त शहर बनाने के लिए प्रशासन के साथ आम नागरिकों और दुकानदारों की भागीदारी भी जरूरी है।बैठक में एडीएम अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

rkpshomnath

Recent Posts

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

55 minutes ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

58 minutes ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

1 hour ago

तनाव-अवसाद से जूझ रहे युवाओं से न बनाएं दूरी, संवाद से लौटेगा जीवन में उजाला: डॉ. अमरेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…

1 hour ago

जालसाजी के मुकदमे में फर्जी गवाह बनाने का आरोप

पांच लोगों ने शपथपत्र देकर गवाही और हस्ताक्षर से किया इनकार, निष्पक्ष जांच की मांग…

1 hour ago