जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनहित से जुड़े सवालों पर पत्रकारों को स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने तथा प्रकाशित खबरों पर हुई जांच व कार्रवाई से संबंधित पत्रकार को अवगत कराने की मांग ने जोर पकड़ा है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने इस संबंध में जिलाधिकारी को बुधवार को ज्ञापन सौंपकर सभी विभागों को पत्रकारों के साथ तथ्यपरक एवं सहयोगात्मक संवाद बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।
एसोसिएशन ने कहा कि जनसमस्याओं, विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और विभागीय गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित करना पत्रकारिता का महत्वपूर्ण दायित्व है। किसी भी मामले में समाचार को एकपक्षीय होने से बचाने के लिए संबंधित विभाग अथवा अधिकारी का पक्ष जानना आवश्यक होता है। ऐसे में पत्रकार द्वारा किसी मामले की स्थिति, जांच या कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगे जाने पर उपलब्ध तथ्यों से अवगत कराया जाना चाहिए।
ज्ञापन में मिठौरा विकासखंड से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के मामले का भी उल्लेख किया गया। संगठन के अनुसार, इस प्रकरण में जिला पंचायत राज अधिकारी से कार्रवाई की स्थिति जानने का प्रयास किया गया था। इस पर लिखित शिकायत देने की बात कही गई। एसोसिएशन ने कहा कि यदि किसी प्रकरण में लिखित शिकायत या अभिलेख जरूरी हैं तो इसकी स्पष्ट जानकारी पत्रकार को दी जानी चाहिए, ताकि संबंधित पक्ष को समाचार में उचित स्थान दिया जा सके और खबर तथ्यों के आधार पर प्रकाशित हो। एसोसिएशन ने कहा कि किसी समाचार के प्रकाशन के बाद यदि विभागीय स्तर पर जांच होती है, रिपोर्ट तैयार होती है अथवा कोई कार्रवाई की जाती है तो उसकी जानकारी संबंधित पत्रकार को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इससे समाचार का फॉलोअप तथ्यों के साथ किया जा सकेगा और जनता को भी यह जानकारी मिल सकेगी कि उसके मुद्दे पर प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई हुई।
संगठन ने जिलाधिकारी से मांग की कि जनहित से जुड़े मामलों में पत्रकारों द्वारा मांगी गई सूचना पर विभागीय स्तर से यथासंभव तथ्यात्मक जवाब उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसी मामले में सूचना उपलब्ध कराने में प्रक्रिया संबंधी बाध्यता हो तो पत्रकार को उसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का कहना है कि पत्रकार और प्रशासन आमजन से जुड़े मुद्दों के दो महत्वपूर्ण माध्यम हैं। दोनों के बीच तथ्यात्मक संवाद मजबूत रहेगा तो जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्रवाई की सही तस्वीर भी जनता तक पहुंच सकेगी।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र, विवेक पाण्डेय,अख्तर अली, अर्जुन चौधरी, आत्मा सिंह सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

35 minutes ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

49 minutes ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

55 minutes ago

तनाव-अवसाद से जूझ रहे युवाओं से न बनाएं दूरी, संवाद से लौटेगा जीवन में उजाला: डॉ. अमरेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…

1 hour ago

जालसाजी के मुकदमे में फर्जी गवाह बनाने का आरोप

पांच लोगों ने शपथपत्र देकर गवाही और हस्ताक्षर से किया इनकार, निष्पक्ष जांच की मांग…

1 hour ago