Categories: Newsbeat

तनाव-अवसाद से जूझ रहे युवाओं से न बनाएं दूरी, संवाद से लौटेगा जीवन में उजाला: डॉ. अमरेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभा इकाई की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने युवाओं को तनाव, अवसाद, अनिद्रा तथा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय खलीलाबाद के मनोचिकित्सक डॉ. अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि आपसी संवाद और सौहार्द मानसिक परेशानियों से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में युवा तनाव, अवसाद और अनिद्रा जैसी समस्याओं से प्रभावित हो रहे हैं। मादक पदार्थों का सेवन इन समस्याओं को और गंभीर बना सकता है।उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि मानसिक तनाव अथवा नशे की समस्या से जूझ रहे युवाओं से दूरी बनाने के बजाय उनके साथ निरंतर संवाद करना चाहिए। सकारात्मक बातचीत और प्रोत्साहन के माध्यम से उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहयोग किया जा सकता है।विशिष्ट अतिथि डॉ. अजीत तिवारी ने स्वयंसेवकों को एचआईवी और एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने जागरूकता और सावधानियों के माध्यम से संक्रमण से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। योग और प्रकृति से जुड़ाव स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने युवाओं की देर रात तक जागने और सुबह देर तक सोने की आदत को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बताते हुए संतुलित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम अधिकारी सीमा और सुनीता गौतम ने स्वागत वक्तव्य एवं आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभा इकाई और संतकबीर इकाई के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

40 minutes ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

51 minutes ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

53 minutes ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

59 minutes ago

जालसाजी के मुकदमे में फर्जी गवाह बनाने का आरोप

पांच लोगों ने शपथपत्र देकर गवाही और हस्ताक्षर से किया इनकार, निष्पक्ष जांच की मांग…

1 hour ago