ग्राम पंचायत सदस्य के निधन पर ग्राम पंचायत में शोक की लहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार टोला शिवपुर निवासी ठाकुर प्रसाद का बीती रात समय करीब 12ः30 बजे घर पर अचानक तबियत खराब हुई और घर पर ही उनकी मौत हो गयी। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत बागापार टोला शिवपुर निवासी ठाकुर प्रसाद पुत्र अवसान 60 वर्ष जो वर्तमान समय मे वार्ड नं. 4 के ग्राम पंचायत सदस्य थे। बृहस्पतिवार की रात करीब 12ः30 बजे भोजन करके घर पर सो रहे थे कि अचानक मिचली आया और उल्टी करने लगे। परिजनों को बुला ही रहे थे कि अचानक जमीन पर गिर गए और उनकी मृत्यु हो गयी। घटना को देख परिजनों ने शोर मचाया शोर को सुन कर अगल बगल के तमाम लोग जुट गए और जब तक लोग कुछ समझे तब तक उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने घटना की सूचना नात रिश्तेदार व ग्राम प्रधान को दी सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया ।
बताते चले कि ठाकुर प्रसाद के दो लड़के हैं। जिसमे बड़ा मुकेश व छोटा गोरख है।जो वर्तमान समय मे रोजी- रोटी की चक्कर मे बाहर हैं। दोनों लड़के विवाहित हैं। घटना के बाद पत्नी फूलमती देवी सहित सभी परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। उनका अंतिम संस्कार मठघाट पर कर दिया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago