बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।नमामि गंगे प्रकल्प भाजपा के तत्वावधान में वृद्ध आश्रम परिसर नगरौर में ऑपरेशन सिंदूर विषयक पर परिचर्चा का आयोजन कर राष्ट्र सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया गया तथा शांति देवी इंटर कॉलेज से बेरिया समय माता मंदिर पुलिस लाइन तक तिरंगा यात्रा निकालकर संगठन द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान से जन जन को जोड़ने की रणनीति बनाई गई। यात्रा मे सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। नमामि गंगे प्रकल्प भाजपा की ओर से वृद्ध आश्रम नगरौर में आयोजित परिचर्चा को सम्बोधित करते हुऐ आयोजक नमामि गंगे प्रकल्प अध्यक्ष राकेश चन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि पाकिस्तान जो कि आतंकी देश है द्वारा पोषित आतंकवादियों द्वारा भारत को लगातार अस्थिर करने का कुचक्र रचा जा रहा है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना लगातार मुहतोड़ जवाब दे रही है। अब समय आ गया है कि राष्ट्रवादी भारतीय जन मानस प्रधनमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो ताकि पाकिस्तान को सदैव के लिये नेस्तनाबूद किया जा सके।संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने ऑपरेशन सिंदूर को विश्व का सबस बड़ा प्रभावी आतंक विरोधी सैन्य अभियान बताते हुए विपक्षियों द्वारा भारतीय सेना के खिलाफ चलाये जा रहे नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब देने का आवाहन किया।वित्तविहीन शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे प्रायोजित आतंकी घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किए जाने की मांग की।गोष्ठी का संचालन प्रबन्धक दिलीप द्विवेदी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरण विद मोहम्मद सलीम द्वारा किया गया।नमामि गंगे प्रकल्प द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का समापन बेरिया समय माता मंदिर (पुलिस लाइन) परिसर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम कारण टेकड़ीवाल द्वारा किया गया।आयोजित परिचर्चा व तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से सभासद सुरेश गुप्ता , वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी नीलेश श्रीवास्तव , प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी नरेन्द्र मोहन आर्या समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर समय माता मन्दिर परिसर (बेरिया) में राष्ट्र सुरक्षा हेतु संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…