स्थानान्तरित नगर मजिस्ट्रेट को दी गयी भावभीनी विदाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विदाई समारोह में जिले से स्थानान्तरित नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व कलेक्ट्रेट सहायकों सहायकों द्वारा नगर मजिस्ट्रेट को उपहार, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी गई।विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए डीएम, एसपी, सीडीओ, एडीएम, सीआरओ, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारीगण व अन्य अधिकारियों ने व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासी और सकारात्मक सोच रखने वाली अधिकारी के तौर पर प्रभाकर को याद किया जायेगा। वक्तागण ने कहा मृदुलभाषी स्वभाव के कारण प्रभाकर जनपद में काफी लोकप्रिय थी। प्रभाकर की एक खूबी यह भी थी कि सरकारी कार्यों के साथ सामाजिक सरोकार के अन्य कामों को भी पूरी संजीदगी के साथ अन्जाम देती थीं। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जनपद बहराइच को वह हमेशा याद रखेंगी। उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के मार्ग निर्देशन में एक टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए उन्होंने सभी सहयोगी अधिकारियों की सराहना की। विदाई समारोह का संचालन संदीप मिश्रा ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

12 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

12 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

12 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

12 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

12 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

13 hours ago