Categories: Uncategorized

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी को पेड़ लगाना अत्यंत जरूरी है – डॉ. सत्तार खान

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
आज पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिग का खतरा मंडरा रहा है । जिसके कारण पर्यावरण की सुरक्षा के लिए दिनोदिन खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने जीवन में पेड़ पौधे जरूर लगाना चाहिए। उपरोक्त बातें मुंबई कांग्रेस रोजगार और स्वयं रोजगार विभाग के महासचिव डा. सत्तार खान ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर कही। खास बात यह है कि पर्यावरण दिवस 5जून को ही सत्तार खान का जन्मदिन होने के कारण उन्होंने अपना जन्मदिन गोवंडी के दादासाहेब गायकवाड़ नगर मनपा विद्यालय में पेड़ पौधे लगाकर अपना जन्मदिन बेहद ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। खास बात यह है कि खान के जन्मदिन समारोह में पर्यावरण दिवस की विशेष छाप दिखाई दी। इस दौरान खान और बड़ी संख्या में उनके समर्थकों द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मनपा स्कूल में वृक्षारोपण अभियान चलाया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. खान ने कहा कि शिवाजी नगर मानखुर्द इलाके में डंपिंग ग्राउंड के आए दिन तरह तरह की बीमारियां फैलती रहती हैं ऐसे में हम सभी को वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ का नारा देते हुए पेड़ पौधे लगाना चाहिए ताकि हमें शुद्ध हवा मिलती रहे। पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण समारोह के अवसर पर प्रमुख रूप से मुंबई कांग्रेस रोजगार स्वयं रोजगार विभाग के अध्यक्ष जयवंत लोखंडे, जमील तंबोली, अजीज और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

rkpshomnath

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

9 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

9 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

10 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

10 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

10 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

10 hours ago