बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
शहर कोतवाली क्षेत्र के महुआ मोड़ पर सोमवार को एक बदमाश ने एक युवक को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। चाकू गर्दन पर लगा है। घटना के बाद हमलावर भाग खड़ा हुआ। घायल युवक का नाम विकेंद्र पुत्र राजकुमार यादव उम्र 20 वर्ष है। जानकारी के अनुसार घायल विकेंद्र के साथ हमलावर युवक के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसबीच सोमवार की सुबह दोनों एक दुकान पर किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। फिर हमलावर युवक ने विकेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। उधर इस संबंध में शहर कोतवाली ने बताया कि घटना मेरे संज्ञान में हैं। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…
बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…
पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…
कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…