समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने देवरिया पहुँचे समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का सोनूघाट में चारों फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षो के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान युवा कार्यकर्त्ताओं ने ढ़ोल नगाड़े, स्लोगन लिखी स्वागत की तख्तीया फूल मालाओ एवं अंगवस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का काफिला शहर के पुरवा चौराहा स्थित बी आर डी पी जी कालेज में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सैकड़ो छात्रों व छात्राओं को उनके द्वारा सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्षो ने उनका 51 किलो के मालाओ से स्वागत किया। इस दौरान छात्रों नौजवानो को सम्बोधित करते हुए


समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा की युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। देवरिया जिले में बड़ी संख्या में छात्रों,नौजवानों को पार्टी से जोड़ा जायेगा। फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता डिग्री कालेजों, इंटर कालेजों एवं गाँव-गाँव जाकर छात्रों, नौजवानों को पीडीए के पक्ष में जागरूक करने का कार्य करेंगे। भाजपा सरकार में छात्रों, नौजवानों का शोषण हो रहा है। भाजपा सरकार में व्यापत महंगाई, बेरोजगारी,भ्रस्टचार,पेपर लीक, किसानों की दुर्दशा, महिलाओ पर हो रहे अत्याचार, खराब कानून व्यवस्था से जनता परेशान है। प्रदेश का नौजवान आशा भरी नजरों से अखिलेश यादव जी के तरफ देख रहा। नौजवानों के बल पर सपा 2027 में सत्ता में आयेगी। सपा में ही नौजवानों का भविष्य सुरछित है। भाजपा सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।नौजवान बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या करने को मजबूर है। 2027 में नौजवान भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकने का कार्य करेंगी।सदस्यता अभियान के बाद छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा सपा कार्यालय बांस देवरिया पहुंचे जहाँ उन्होंने सपा कार्यकर्ताओ सें मुलाक़ात कर बैठक की, कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव व संचालन जिला महासचिव मंजूर हसन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एनoपीo यादव, उमेश नारायण शाही
ह्रदय नारायण जायसवाल,विजय रावत,राजवंशी राजभर, जिला प्रभारी परवेज आलम,जिला प्रभारी संदीप पटेल, राकेश समाजवादी,सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव,
सलोवा जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, सछास जिलाध्यक्ष
मनोज यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी,पंकज चौरसिया,पिंटू राय,अजय यादव बबलू,सूरज यादव, काका चौधरी, सत्येंद्र सत्या, विवेक पटेल, गब्बू लाल विश्वकर्मा,दयाशंकर यादव, रणविजय सिंह, गुड्डू यादव, विवेक रंजन, प्रभात यादव, सुनैना कुशवाहा, प्रभा भारती, सतीश यादव,विजय यादव, अमित सोनकर,अमरनाथ यादव, धीरजपाल, जीतेन्द्र बांसफोर, लारेब रहमान,रेयाज अंसारी, बलवंत यादव,अशोक चौहान,मुन्ना यादव,हाजी इमरान, जावेद अंसारी, पंकज वर्मा,सचिन यादव, अर्जुन, मुन्ना यादव आदि लोग रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल

टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…

1 hour ago

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

5 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

15 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

15 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

15 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

15 hours ago