चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रेवसा गांव में की गई बुलडोजर कार्रवाई और अल्टीमेटम के बाद एक अधेड़ महिला की हुई मौत को लेकर मुगलसराय एसडीएम अनुपम मिश्रा ने प्रशासनिक पक्ष स्पष्ट किया है, उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में प्रशासन की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है। मुआवजा वितरण और अतिक्रमण हटाने जैसे कार्य भारतमाला परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अधीन आते हैं।
एसडीएम ने कहा कि भारतमाला सरकार की एक महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाली परियोजना है, जिसमें भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया की जिम्मेदारी संबंधित परियोजना अधिकारियों की होती है। प्रशासन केवल यह सुनिश्चित करता है कि कोई अव्यवस्था या सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न न हो।
महिला की मौत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मृतका पहले से ही गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। जिन लोगों को मुआवजा मिल चुका है, उन्हें नियमानुसार स्थान खाली करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन केवल कानून व्यवस्था का पालन कराते हुए परियोजना अधिकारियों को सहयोग दे रहा है, और आगे भी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करता रहेगा।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…