Categories: Uncategorized

संचालन से पूर्व ही टूट कर बिखर गया आरआर सी का टीनसेड, गुणवत्ता पर सवाल

ग्राम पंचायत परासखाड़ में लाखों की लागत से बना एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता को लेकर शहरी विकास के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहर जैसी साफ – सफाई व स्वछता पर विशेष ध्यान देते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत मे एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र आर.आर. सी का निर्माण व गांवों में फैले जगह- जगह कूड़ा करकटों को इकठ्ठा करने के लिए साधन आदि का व्यवस्था मुहैया किया गया है। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा चन्द रुपयों के लिए सही ढंग से निर्माण व व्यवस्था न कर पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।ठीक ऐसा ही मामला सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत परास खाड़ स्थित पोखरहवा टोले पर बने आर आर सी केंद्र का हाल देखने को मिला जो निर्माण वर्ष के भीतर ही भवन में लगा टीनसेड का कुछ हिस्सा टूट कर बिखर गया है। जिसे लेकर ग्राम पंचायत में गुणवत्ता पर
सवाल उठ रहे हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत परासखाड़ में सफाई कर्मियों द्वारा निकाले गए कूड़ा- कचड़ा जिसमें गिला एव सूखा को अलग-अलग करके ग्राम पंचायत में बने आर आर सी सेंटर पर रखना होता है।जिसके लिए ग्राम पंचायत में लाखों रुपये से बने आर आर सी भवन बनने के एक वर्ष पूरे नही हुए कि उक्त भवन में लगा टीनसेड का कुछ हिस्सा टूट कर विखर गया । ग्रामीणों ने गुणवत्ता को लेकर सवालिया निशान खड़ा किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गुणवत्ता पूर्वक मकान बना होता तो वर्ष भीतर ही टूट कर नही बिखरता। गांव के विमला, विद्यावती, कुसुमावती, एस. के. यादव, राजकुमार, प्रमोद,अंगिरा, उमाशंकर सहित तमाम लोगों ने इस अहम समस्या को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों सहित जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ।जांच कराने की मांग की है।

rkpshomnath

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

11 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

11 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

11 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

11 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

11 hours ago