महिला आरक्षी के पति ने फाँसीलगाकर की आत्महत्या

रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
रतनपुरा प्रखंड के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत निवासी 28 वर्षीय एक युवा व्यापारी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना 1 दिसंबर की रात्रिकाल की है। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बताया जाता है कि मृतक राकेश गुप्ता 28 वर्ष पुत्र अच्छे लाल गुप्ता हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत के निवासी थे। उनकी दुकान हलधरपुर थाना क्षेत्र के बखरिया चट्टी पर अवस्थित है। इसी दुकान पर उसने रात्रि काल में आत्महत्या कर लिया।उनकी शादी 20 मई 2022 को महिला आरक्षी पुष्पा गुप्ता पुत्री रघुवर गुप्ता रेंगा गाज़ीपुर के साथ हुई थी। परंतु इन दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। महिला आरक्षी देवरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के पीआरबी वैन 112 में कार्यरत हैं । मृतक के परिजनों के अनुसार बीते 28 नवंबर को राकेश देवरिया गए थे, और वहां से वापस आने के बाद 1 दिसंबर की रात्रि में पंखे की हुक में फाँसी लगा करके आत्महत्या कर लिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ,चौकी प्रभारी सरफराज खान एवं मऊ जनपद से फॉरेंसिक टीम पहुंची , और लाश को अपने कब्जे में लेकर के जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक के मोबाइल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस हादसे से मृतक के पारिवारिक जन सदमें में है। मृतक तीन भाई हैं, और सभी लोग व्यापार करते हैं। मृतक के पिता ने पुलिस को घटनाक्रम के संदर्भ में तहरीर देना चाहा, परंतु पुलिस ने यह कहकर तहरीर लेने से इनकार कर दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर ली जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

7 hours ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

1 day ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

1 day ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

1 day ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

1 day ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

1 day ago