अनुभवी व जिम्मेदार कार्यकर्ता को बनायें मण्डल अध्यक्ष-केदार नाथ सिंह

संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाजपा जिला इकाई ने किया बैठक

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर गोरखपुर जिला इकाई द्वारा बैठक का आयोजन एम०एम०एम० इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक रिसार्ट में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य/जिला चुनाव अधिकारी गोरखपुर केदार नाथ सिंह उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने किया।संचालन जिला सह चुनाव अधिकारी नरेंद्र सिंह एवं राजाराम कन्नौजिया ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला चुनाव अधिकारी केदार नाथ सिंह ने कहा कि देश से लेकर पुर प्रदेश में भाजपा के लिये अनुकूल वातावरण है, जिसका एकमात्र कारण भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा विकास से है। ऐसे में सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए मंडल चुनाव अधिकारी मंडल का चुनाव सम्पन्न करायें और उसके बाद जिले का चुनाव होगा। जिनको मण्डल चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है संगठन की दृष्टि से उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होगी, प्रयास रहे मंडल अध्यक्ष पद पर अनुभवी व जिम्मेदार कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष के रूप में चयन हो। उन्होंने बताया कि मण्डल अध्यक्ष के लिए कम से कम दो बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। वही उम्र कम से कम 35 वर्ष व अधिकतम 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित मानक को देखते हुए मण्डल अध्यक्षों का चयन करें, जिससे सशक्त संगठन का निर्माण हो सके।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि मण्डल व शक्तिकेन्द्र चुनाव अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नेतृत्व ने यदि दिया है तो निश्चित ही संगठनात्मक चुनाव को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से सभी मंडल चुनाव अधिकारी अपने मंडल में निवास करें एवं शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारी से संपर्क कर बूथ का गठन करें ताकि जल्द से जल्द मंडल का चुनाव संपन्न हो। मजबूत संगठन का निर्माण कर हमें देश व प्रदेश में लगातार भाजपा सरकार बनानी है जिससे विश्व मे देश मान सम्मान निरंतर बढ़े,सशक्त व समृद्ध हो,विश्वगुरु बने।
बैठक को विधायक कैंपियरगंज फतेहबहादुर सिंह ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय राय, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, महंत सिंह, सबल सिंह पालीवाल, हरिकेश राम त्रिपाठी, ब्रह्मानंद शुक्ला, मनोज शुक्ला, छोटेलाल मौर्य, सदानंद शर्मा, जगदीश चौरसिया, शत्रुघ्न कसौधन, चंद्रवाला श्रीवास्तव, मंजू सिंह, जनार्दन श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पाण्डेय, इंद्र निगम, सूरज निगम, सन्दीप विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, शशि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री गण, मंडल चुनाव अधिकारी गण, शक्ति केंद्र अधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बेटी की शादी से पहले चूल्हे की चिंगारी ने जला दिए अरमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे गरीब परिवार के अरमानों…

6 minutes ago

कौन्तेय जायसवाल की स्मृति में ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक योगदान को किया गया याद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ के धर्म एवं संस्कृति पुनरुत्थान…

18 minutes ago

कलराज मिश्र की पत्नी के निधन से शोक की लहर, योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सत्यवती मिश्रा के निधन से शोक की लहर, दलीय सीमाएं भूल श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता…

46 minutes ago

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

4 hours ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

4 hours ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

4 hours ago