श्रीदत्तगंजवे /बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) ग्राम पंचायत क्यामजोत मे खलिहान व चरागाह मे ग्राम प्रधान द्वारा जबरन आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कराने की शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से दर्ज कराई है। लेखपाल द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने पर भी कार्य बंद नहीं किया गया। ग्रामीण समीर श्रीवास्तव हैदर अली ने बताया कि ग्राम पंचायत में खलिहान व चरागाह की भूमि आरक्षित है । जिसे ग्रामीण सार्वजनिक उपयोग में लेते हैं । लेकिन ग्राम प्रधान सार्वजनिक उपयोग के जमीन पर जबरन आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवा रहे हैं । जबकि ग्राम सभा में कई स्थानों पर ग्राम समाज की जमीने खाली पड़ी हुई है। लेकिन ग्राम प्रधान राजनैतिक विद्वेषवश खलियान वा चरागाह की जमीन पर निर्माण कराकर ग्रामीणों के लिए असुविधा पैदा कर रहे हैं । इस संबंध में हल्का लेखपाल शैलेंद्र पाठक ने बताया कि उप जिलाधिकारी के आदेश पर निर्माण कार्य रोके जाने का ग्राम प्रधान को दो बार कहां गया है । निर्माण कार्य ना रोके जाने की सूचना तहसीलदार को भी दी गई है । यदि निर्माण नहीं रोका गया तो पुलिस बल की मदद ली जायेगी ।
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…