अतरौलिया में टूटी सड़क को लेकर जनता मे भारी आक्रोश

सड़क दुर्घटना में प्रतिदिन लोग हो रहे घायल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
ज्ञातब्य है कि अतरौलिया से जहांगीरगंज मार्ग की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है, कारण है कि इस मार्ग पर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे में कार्यदाई संस्था दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा सैकड़ों ट्रकों को मिट्टी धुलाई कार्य में लगाया गया, जिसकी वजह से सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसे में इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है जिसके कारण प्रतिदिन दुर्घटना में दर्जनों लोगों के जख्मी होने की सूचना प्राप्त होती है। स्थानीय निवासी कन्हैया गौड़, महेंद्र विश्वकर्मा, राम ललित मौर्य, बिंदेश्वरी ,रामदास गौड़, जगदीश गौड़, रामू सिंह,लछिराम वर्मा,रामजनम गोस्वामी आदि लोगों का आरोप है कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सीएमआरएल02 अतरौलिया से जहांगीरगंज जिसकी लंबाई 5.0 किलोमीटर, पैकेज संख्या यू0पी0एफ0डी0आर 0 06126 जिसकी निर्माण लागत 503..28 लाख तथा कुल लागत 549 .4लाख है। इस मार्ग का निर्माण कार्य 16 मई 2022 से 15 मई 2023 तक निर्गत कराया गया है। जिसका अनुछरण कार्य 16 मई 2023 से 15 मई 2028 तक है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आजमगढ़ द्वारा इस सड़क मार्ग पर अभी तक कोई भी कार्य नहीं किया गया तथा सड़क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। हल्की सी बरसात होने पर इस सड़क मार्ग पर दर्जनों गाड़ियां आपस में टकराती हैं और लोग दुर्घटना में जख्मी होते हैं। निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है जबकि इस गड्ढा युक्त सड़क मार्ग पर स्थित दर्जनों गांव प्रभावित हो रहे हैं। यह सड़क मार्ग सरकार के दावों की पोल खोल रहा है। कीचड़ से सनी इस सड़क पर राहगीर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

4 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

4 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago