वातावरण को अनुकूल बनाए रखने के लिए पंचवटी प्रजाति के वृक्षो का रोपण आवश्यक है : प्रभागीय वनाधिकारी

एक वृक्ष दस पुत्र समान।
वृक्षारोपण कार्य महान् : संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में जनपद के तमाम समाज सेवी व धार्मिक संगठनों ने रामायण कालीन सरयू नदी तट मेरी माता मंदिर पर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर जल संरक्षण व वृक्ष गंगा अभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित गायत्री परिवार , अधिवक्ता विचार मंच , रूल ऑफ लॉ सोसायटी , किसान परिषद , कबीरपंथी , जय गुरुदेव परिवार , व रूल ऑफ लॉ सोसायटी के पदाधिकारियों ने सरयू नदी के तटीय इलाकों में सघन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिये कार्ययोजना भी तय किया।सरयू नदी तट मेरी माता मंदिर पर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण करते हुए आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय शर्मा ने कहा की बहराइच की धरती को हराभरा रखने व वातावरण को मानव जीवन के अनुकूल बनाए रखने के लिए पंचवटी प्रजाति के वृक्षो का रोपण आवश्यक है साथ ही सरयू नदी के महात्म्य को बनाए रखने के लिए योजना बनाकर साफसफाई की भी आवश्यकता है मालवीय मिशन द्वारा चलाये जा रहे वृक्ष गंगा अभियान की सफलता की कामना करते हुए उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व अभियान में लगे समाजसेवियों को साधुवाद भी दिया।महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) क्षेत्र संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की संगठन के तत्वावधान में सरयू नदी को संरक्षित करने व इसे सरस सलिला व सदानीरा बनाए रखने के लिए पंचवटी प्रजाति के वृक्ष यथा पीपल , पाकड़ , बरगद , नीम , आंवला का स्थानीय जन सहयोग से सघन वृक्षारोपण तथा संरक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है जिसमे जन सहयोग की आवश्यकता है।मालवीय मिशन की ओर से आयोजित वृक्षारोपण अभियान में प्रमुख रूप से परिवार प्रबोधन प्रमुख अर्जुन कुमार दिलीप , अधिवक्ता विचार मंच संयोजक अनिल त्रिपाठी एडवोकेट , किसान परिषद संयोजक आनंद सिंह सेंगर एडवोकेट , रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष अनिल मिश्र , शिक्षक संघ संयोजक समाजसेवी पुण्डरीक पाण्डेय , किसान नेता जय कृष्ण मौर्य , पर्यावरण विद डॉ राधेश्याम गुप्ता , समाजसेवी रियाज़ अहमद खां आदि लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर के समक्ष सभी पदाधिकारियों ने वृक्ष गंगा अभियान व सरयू नदी जल संरक्षण को सफल बनाने का संकल्प दोहराया और पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

39 minutes ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

50 minutes ago

मईल क्षेत्र में सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव, हत्या की आशंका

रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास हुई घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल…

2 hours ago

भटनी में झोपड़ी में लगी आग, तीन लोगों की मौत, महिला गंभीर

देर रात के करीब हुआ हादसा, पुलिस और अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग…

2 hours ago

रावण दहन के बाद PM मोदी का बड़ा संदेश: देश के सामने तीन चुनौतियां, एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील

फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…

2 hours ago