नागरिकों ने चौक नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर जिलाधिकारी से किया जांच की मांग
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त चौक नगर पंचायत में सोमवार को हुई पहली बारिश ने नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली का पोल खोल दिए हैं।सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के बाद कस्बे की सभी सड़कें जलमग्न हो गईं। नालियों में गंदा पानी भर गया है। जिससे आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। प्राप्त समाचार के अनुसार चौक नगर पंचायत के कटैया, धर्मपुर,केवला पुर सहित कई वार्डों में नाली की सफाई व जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से न होने से सोमवार को हुई पहली बारिश ने नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली का पोल खोल दिए हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के बाद कस्बे की सभी सड़कें जलमग्न हो गईं। नालियों में गंदा पानी भर गया है।पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से नालियों का पानी एक जगह जमा हो रहा है। इससे गंदे पानी और बारिश के पानी की निकासी बाधित हो रही है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत बोर्ड के खिलाफ विरोध जताया है। चौक नगर पंचायत के नागरिकों का कहना है कि सरकार सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपए खर्च करती है। फिर भी जल निकासी की समस्या बनी हुई है। वार्ड वासियों ने इस स्थिति के लिए नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार माना है तथा उसके कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही नागरिकों ने जिलाधिकारी से जांच की मांग किया है।
1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…
भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…
शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…