संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l मानव के जीवन का पहला वजूद धरती है, जिसे सुरक्षित रखने के लिए हर किसी को प्रयास करने की जरूरत है। इसी दिशा में जिले के नगर पंचायत मगहर में आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से मेरा आंगन-मेरी हरियाली अभियान के तहत एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पौधे वितरित कर हर घर रोपित कराया जायेगा।
मुख्य ट्रस्टी गौरव निषाद ने बताया कि पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए “मेरा आंगन-मेरी हरियाली” अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत नगर के सभी घरों को नि:शुल्क पौधे दिए जायेंगे जिन्हे रोपित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
मुख्य ट्रस्टी ने बताया कि आने वाले कल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि हम पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखें। जब हमारी पृथ्वी सुरक्षित होगी तो निश्चित तौर पर हम बेहतर जीवन-यापन कर सकेंगे और अपने बच्चों को भी उज्ज्वल भविष्य दे पाएंगे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…