संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का आयोजन दिनांक 25 मई से 03 जून 2023 तक प्रदेश के जनपद लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) एवं दिल्ली में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के मशाल रैली प्रचार वाहन का आगमन दिनांक 19 मई 2023 को रात्रि 09:30 बजे जनपद में होगा। जनपद बलिया से दिनांक 19 मई 2023 को सायं 4:30 बजे से चलकर जनपद संत कबीर नगर में रात्रि 09:30 बजे पहुॅचेगी।
जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही उप क्रीडाधिकारी और उनकी टीम द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। दिनांक 20 मई 2023 को प्रातः 06 बजे स्टेडियम के बहुद्देशीय हाल में पुनः इनका स्वागत एवं सास्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा उसके पश्चात् मशाल रैली का आयोजन मां श्री कांशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम संतकबीर नगर से मँहदावल बाईपास तक जायेगी जिसमें खिलाड़ी बेसिक, माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं, नेहरू युवा के छात्र-छात्राएं, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय दल के युवक-महिला मंगल दल, स्वयं सेवकों तथा एन०सी०सी०, स्काउट के बच्चे अपने बैण्ड के साथ शामिल होगें। उसके बाद मशाल रैली प्रचार वाहन जनपद बस्ती के लिये प्रस्थान करेगी।
नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…
सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…
शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…
बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव-2026 का भव्य समापन, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से किया…
शौच के लिए निकला था घर से, पैर फिसलने से हादसे की आशंका; एसडीआरएफ और…
चितरंगी/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में बुधवार को सितंबर…