Categories: Newsbeat

नहर में गिरा 17 वर्षीय युवक, 18 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

शौच के लिए निकला था घर से, पैर फिसलने से हादसे की आशंका; एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुर्चिहा गांव में बुधवार रात शौच के लिए घर से निकला 17 वर्षीय युवक राजकुमार नहर में गिरकर लापता हो गया। नहर किनारे पैर फिसलने के कारण युवक के पानी में गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटना के करीब 18 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी खोजबीन में जुट गई हैं।बताया गया कि राजकुमार बुधवार रात घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नहर के पास उसके डूबने की आशंका सामने आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाश अभियान शुरू कराया।नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण खोजबीन में कठिनाई सामने आई। पुलिस और ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद बचाव अभियान को व्यापक करते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को लगाया गया। दोनों टीमें नहर में संभावित स्थानों पर युवक की तलाश कर रही हैं।

घटना की सूचना पर फरेंदा के नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार कन्नौजिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नहर में युवक के डूबने की सूचना मिली है और उसकी तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।उधर, युवक के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि दिनेश रौनियार ने बताया कि राजकुमार बीती रात से लापता है और परिवार उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए है। घटना के बाद गुर्चिहा गांव में चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के आसपास जुटे हैं और बचाव दल के अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

37 minutes ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

37 minutes ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

43 minutes ago

हिंदी को साहित्य के साथ विज्ञान, तकनीक और रोजगार से जोड़ने पर जोर

बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव-2026 का भव्य समापन, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से किया…

47 minutes ago

एकेडमिक मीट में शैक्षणिक गतिविधियों की हुई समीक्षा

चितरंगी/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में बुधवार को सितंबर…

54 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत करियर और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान…

57 minutes ago