डिप्टी सीएमओ की पत्नी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

सिद्धार्थनगर जिले में तैनात हैं डिप्टी सीएमओ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बेनामी हास्पिटल की ऊपरी मंजिल पर बने आवास में सिद्धार्थनगर जिले के उप मुख्य चिकित्साधिकारी की पत्नी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त विवरण के अनुसार अम्बेडकर नगर जिले के ग्राम तेतरिया निवासी डॉ.अब्दुल सलाम खलीलाबाद के मीटमंडी रोड पर अपना एक प्राइवेट अस्पताल चलाते हैं। अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर ही आवास बनाकर रहते भी हैं।
डॉ. सलाम वर्तमान में सिद्धार्थनगर जिले में डिप्टी सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो बेटे लखनऊ में किसी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पत्नी भी अपने बेटों के साथ लखनऊ में रहती थीं। दो दिन पूर्व डा. अब्दुल सलाम अपनी पत्नी 47 वर्षीया गुड़िया को साथ लेकर खलीलाबाद स्थित आवास पर आए थे। तब से वे इसी आवास पर रह रहे थे। गुरुवार की सुबह लगभग 9:00 बजे उनकी पत्नी गुड़िया ने डाक्टर की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि प्रारम्भिक जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगीl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कूड़ेदान के अभाव में पटरियों पर फेंका जा रहा कचरा, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल गंज गोंडा लंबे इंतजार के बाद रुपईडीहा रेलवे स्टेशन से…

2 minutes ago

डाड़ी, युसूफपुर और भुजौटी में अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम

कोपागंज (राष्ट्र की परम्परा)। डाड़ी, युसूफपुर और भुजौटी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से…

10 minutes ago

लेखपाल संघ ने आंदोलन का किया एलान

3 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा विरोध गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ…

2 hours ago

अक्टूबर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचारी रोगों और दिमागी बुखार की रोकथाम…

2 hours ago

ब्लू ड्रम केस’ में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी; परिजनों ने उठाई फांसी की मांग

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…

3 hours ago

टैक्स कम कराना है तो 20 हजार दो’—नगर निगम में रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…

3 hours ago