बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)पिछले दिनों लगातार हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है, एसडीएम मिहीपुरवा मोनालिसा जौहरी ने सुजौली और जंगल गुलरिहा की बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों की समस्याएं जानीं। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों को पके हुए भोजन के पैकेट वितरित कराये। बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन के लिए परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए प्रशासन की ओर से कम्युनिटी किचन का संचालन कराया गया। इसके माध्यम से दोनों गांवों में लगभग पच्चीस सौ पैकेट पका हुआ एवं शुद्ध भोजन तैयार कर प्रभावित लोगों तक पहुंचाया गया। भोजन वितरण के दौरान एसडीएम ने मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक समय से भोजन और अन्य आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई जाए। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन की पहली प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और किसी परिवार को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार सुनिश्चित की जा रही हैं।पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी की लगातार सक्रियता और संवेदनशील पहल बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत का भरोसा बनी हुई है। वह स्वयं प्रभावित गांवों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा ले रही हैं और राहत कार्यों की लगातार निगरानी कर रही हैं। प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानने के साथ ही मौके पर ही आवश्यक राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।एसडीएम की इस संवेदनशील कार्यशैली और मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्यों की निगरानी की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

40 minutes ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

47 minutes ago

हिंदी को साहित्य के साथ विज्ञान, तकनीक और रोजगार से जोड़ने पर जोर

बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव-2026 का भव्य समापन, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से किया…

51 minutes ago

नहर में गिरा 17 वर्षीय युवक, 18 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

शौच के लिए निकला था घर से, पैर फिसलने से हादसे की आशंका; एसडीआरएफ और…

53 minutes ago

एकेडमिक मीट में शैक्षणिक गतिविधियों की हुई समीक्षा

चितरंगी/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में बुधवार को सितंबर…

57 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत करियर और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान…

1 hour ago