Categories: Newsbeat

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह द्वारा किये गए स्थानांतरण में राधेश्याम वर्मा कों नवाबगंज से शिक्षा क्षेत्र चित्तौरा भेजा गया है।बीआरसी नवाबगंज पहुंचने पर शिक्षकों और कार्यालय कर्मचारियों नें नवनियुक्त अधिकारी को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यालय सहायक द्वारा उपस्थिति पंजिका प्रस्तुत कर कार्यभार ग्रहण कराया गया।मुरादाबाद जनपद से स्थानांतरित होकर आए शिवम गुप्ता कों नवाबगंज ब्लॉक आवंटित हुआ है। श्री गुप्ता 2019 बैच से है।कार्यभार ग्रहण के पश्चात नवनियुक्त बीईओ शिवम गुप्ता नें कहा कि शासन की ओर से लागू विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कुशलतापूर्वक किया जायेगा।स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा। शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और कर्मचारियों के सहयोग से नवाबगंज कों जिले का प्रेरक ब्लॉक बनाने का प्रयास करूँगा। इस मौके पर विनोद गिरि, सजल मिश्रा, वैभव सिंह, संजय कुमार,एआरपी शैलेन्द्र कुमार, विनोद सरोज,राजू खान,निर्मल अग्निहोत्री आदि उपस्थिति रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

40 minutes ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

47 minutes ago

हिंदी को साहित्य के साथ विज्ञान, तकनीक और रोजगार से जोड़ने पर जोर

बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव-2026 का भव्य समापन, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से किया…

50 minutes ago

नहर में गिरा 17 वर्षीय युवक, 18 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

शौच के लिए निकला था घर से, पैर फिसलने से हादसे की आशंका; एसडीआरएफ और…

53 minutes ago

एकेडमिक मीट में शैक्षणिक गतिविधियों की हुई समीक्षा

चितरंगी/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में बुधवार को सितंबर…

57 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत करियर और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान…

1 hour ago