मां करती रही बेटी का इंतजार, घर के पास ही हादसे में चली गई 18 साल की तराना की जान

मृतक की फाइलफोटो

घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से उजड़ा परिवार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार और पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया। दवा लेकर रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रही 18 वर्षीय छात्रा तराना की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब घर पहुंचने के लिए महज करीब 100 मीटर का रास्ता बाकी था।
तराना कलान के मोहल्ला उल्फतनगर की रहने वाली थी। बुधवार दोपहर वह अपने रिश्तेदार इबरान के साथ जखिया से दवा लेकर बाइक से घर लौट रही थी। दोनों करीब पांच किलोमीटर का सफर तय कर चुके थे। जैसे ही बाइक मिलकिया मोड़ के पास पहुंची और गली की ओर मुड़ने लगी, तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही तराना बाइक से सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घर से कुछ ही दूरी पर बेटी की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
तराना छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं। पिता जाकिर मछली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे के समय वह काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही वह बदहवास हो गए। वहीं मां फरजाना का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी को खोने के सदमे में वह बार-बार उसे आवाज देकर बुलाती रहीं। रिश्तेदार और आसपास के लोग उन्हें संभालने में जुटे रहे।
सूचना मिलते ही कलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
घर के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी तराना की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस घर में बेटी के लौटने का इंतजार था, वहीं कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर पहुंच गई। हादसे के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ब्लू ड्रम केस’ में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी; परिजनों ने उठाई फांसी की मांग

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…

31 minutes ago

टैक्स कम कराना है तो 20 हजार दो’—नगर निगम में रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…

42 minutes ago

पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक, छात्राओं ने जाने अपने कानूनी अधिकार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को…

58 minutes ago

शिवनगर वार्ड में उपचुनाव की तैयारियां पूरी, 13 अक्टूबर को होगा मतदान

तीन मतदेय स्थलों पर 3097 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग,15 अक्टूबर को होगी मतगणना महराजगंज…

1 hour ago

बलरामपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, छह महीने में 155 से अधिक मामले पुलिस तक पहुंचे

बलरामपुर में बेटियों के घर छोड़ने के मामले बढ़े फोटो goo बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा…

1 hour ago

फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण से छात्राओं ने सीखा हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के संरक्षण एवं…

1 hour ago