महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां नगर स्थित विष्णुपुर वार्ड में शुक्रवार को एक विद्यालय में एक शिक्षिका ने रस्सी का फंदा बनाकर गले में लगाकर पंखे के कुंडी से झूल गई।
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच व आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। प्राप्त समाचार के अनुसार विद्यालय में अवकाश चल रहा है जिसके कारण सभी शिक्षक अपने घर चले गए हैं। विद्यालय बंद था विद्यालय के प्रबंधक ने विद्यालय की देख-रेख के लिए उक्त शिक्षिका का विद्यालय के पास ही उसका निजी आवास है। अवकाश के समय में विद्यालय की देख-रेख यही कह रही थी।
शिक्षिका के परिजनो ने बताया कि गुरुवार की सुबह शिक्षिका किरण गौतम उम्र 28 वर्ष अपने घर से बिना किसी को बताए गायब हो गई परिजन कल से ही परेशान थे। आज शुक्रवार की सुबह उसे तलाशने में के लिए विद्यालय में आए तो देखा कि वह ऊपरी तल पर एक कुंडी से लटक रही है जिसकी सूचना उसके परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कुंडी से उतार कर जांच पड़ताल में जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय, चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…