जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला वृक्षारोपण, गंगा व पर्यावरण समिति की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला वेटलैंड समिति व जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें बैठक में खासतौर पर वर्ष 2024-25 में आवंटित लक्ष्य के तहत जिले में होने वाले वृक्षारोपण, गंगा दशहरा मनाने और पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

डीएफओ ने बताया कि वन,पंचायती राज, नगर विकास, रेलवे, पशुपालन, कृषि, ग्राम्य विकास और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को मिलाकर जनपद बलिया का वर्ष 2024-25 के लिए वृक्षारोपण का आवंटित लक्ष्य 39.29 लाख है। सभी विभागों द्वारा स्थलों का चयन और गड्ढों की खुदाई का कार्य में प्रगति कर ली है। की उपलब्धता के लिए जनपद के 28 नर्सरियों में 62 लाख पौधे उगाए गए हैं जिसमें से 40 लाख बड़े पौधे हैं। जिलाधिकारी ने डीएफओ को पिछले साल जनपद के 17 विभागों द्वारा लगाए गए पौधों की जिविविता की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि इस वर्ष के वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव से शहर तक आमजनमानस की सहभागिता जरूरी है, तभी यह कार्यक्रम सफल हो पाएगा। उन्होंने इस साल के वृक्षारोपण की पूरी कार्य योजना को 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जितने भी स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य होना है वहां प्रत्येक विभाग के वृक्षारोपण कार्य के लिए स्थलवार नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जिससे पौधों की सुरक्षा ,सिंचाई एवं अनुरक्षण कार्यों को नियमित रूप से किया जा सके। पौधारोपण के पश्चात उनकी सफलता सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा ,सिंचाई तथा समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने 16 जून को मनायें जाने वाले गंगा दशहरा को लेकर साफ सफाई के लिए नगरीय क्षेत्रों में संबंधित अधिशासी अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ के माध्यम से एडीओ पंचायतों को विभिन्न गंगा घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और आवश्यकता पड़ने पर प्रकाश व्यवस्था का विशेष रूप से इंतजाम की पूरी कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया।इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, डीएफओ विमल आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

13 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

21 minutes ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

25 minutes ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

38 minutes ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

44 minutes ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

48 minutes ago