बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता की जूतों से पिटाई, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को सिविल लाइन स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अधीक्षण अभियंता (एसई) लाल सिंह पर लोगों ने धावा बोल दिया और जूतों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई तहरीर में एसई ने आरोप लगाया है कि दोपहर करीब 20-25 लोग उनके कार्यालय में पहुंचे। सागरपाली निवासी मुन्ना बहादुर सिंह, जो खुद को भाजपा का नेता बता रहा था, बिना किसी बातचीत के गाली-गलौज करने लगा और अचानक जूतों से हमला कर दिया। कार्यालय में रखे कागजात फाड़े गए और कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हंगामा सुनकर पहुंचे कर्मचारियों ने किसी तरह एसई को बचाया। पुलिस ने एक नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी मुन्ना बहादुर सिंह का कहना है कि इलाके में कई दिनों से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी। शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी को लेकर वह 10-12 लोगों के साथ पत्रक देने गया था, जहां एसई ने ही गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मुन्ना ने खुद को भाजपा का पूर्व मंडल महामंत्री बताते हुए यह भी दावा किया कि वह पहले पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुका है। इस मामले पर एएसपी (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि एसई की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है। उधर, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिजली विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद से जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

‘विद्यार्थी दर्पण’ का भव्य अनावरण: शिक्षा में नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के Gopalganj में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल…

14 hours ago

जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Shahjahanpur में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन…

15 hours ago

नवानगर में दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर आयोजित, 41 लाभार्थियों का चयन

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों…

15 hours ago

सिकंदरपुर में 29 अप्रैल को मनाई जाएगी पृथ्वीराज चौहान जयंत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) के तत्वावधान में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान…

15 hours ago

95 की उम्र में दुलारी देवी के हाथों खुला पेंशनर कक्ष, भावुक हुआ माहौल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार को एक भावुक…

15 hours ago

अभ्युदय योजना के लिए आवेदन 31 मई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

15 hours ago