जिला कृषि अधिकारी और पुलिस टीम ने मारा छापा,भारी मात्रा में नकली खाद बरामद
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा ) जिले में फैक्ट्री लगाकर दिन के उजाले में धड़ल्ले से नकली खाद बनाई जा रही थी। नकली खाद की इस फैक्ट्री में पत्थर के पाउडर से नकली खाद बनाकर किसानों को बेची जाती थी। जिला कृषि अधिकारी और पुलिस टीम ने छापा मारकर नकली खाद की फैक्ट्री को सील कर दिया है।
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में मोहमदी रोड पर अंकुर वेयर हाउस में संचालित हो रही विभा एग्रो इंडिया नामक फर्म, पत्थर के पाउडर से नकली खाद बना रही थी। पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने छापा मारकर फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में नकली खाद व पैकिंग सामग्री बरामद की है। टीम ने मौके से एक ट्रक (RJ14 GH 5754) भी पकड़ा है, जिसमें 362 बोरी पत्थर का सफेद पाउडर लदा हुआ था। पत्थर के इसी पाउडर से नकली खाद बनाई जाती थी।
जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर को सूचना मिली थी कि अंकुर वेयर हाउस, मोहम्मदी रोड पर एक ट्रक से नकली खाद बनाने का सामान उतारा जा रहा है। तत्काल टीम मौके पर पहुंची तो वहां देखा कि विभा एग्रो इंडिया नामक फर्म द्वारा फैक्ट्री के अंदर नकली खाद बनाई जा रही थी।
कृषि विभाग को छापे में मार्बल (पत्थर)का पाउडर, बोरियां सिलने बाली मशीनें, ब्रांडेड कंपनी की मोहर लगाने बाली मशीन, विभिन्न कंपनियों के खाली रेपर सहित भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ। नकली खाद की इस फैक्ट्री को सील कर दिया है। जब्त किए गए उर्वरक और सामान के नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। छापे के दौरान नायब तहसीलदार निशि सिंह, कृषि विभाग की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…
बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…
खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…