विद्यार्थियो ने किया डैम व प्राथमिक शाला का भ्रमण

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय शासकीय महाविद्यालय के स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियो ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु पेंच नदी पर निर्मित माचागोरा डैम एवं प्राथमिक बालक शाला भूतेरा पहुंच कर आवश्यक जानकारी हासिल किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर .पी. यादव व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर पूजा तिवारी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए सफल भ्रमण हेतु रवाना किया।
छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक माचागोरा डैम एवं प्राथमिक बालक शाला, भूतेरा के बारे में विस्तार से जाना।
वाणिज्य विभाग से डॉक्टर नोखेलाल साहू, अजीत सिंह गौतम, सूर्यकांत शुक्ला, मनोज कुमार जैन द्वारा आयोजित भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रिवेणी नागरे, मधू बंदेवार, प्रिती मसकोले, विजय, फरहान, प्रेम कुमार ने विशेष योगदान दिया साथ ही समस्त विभागो ने सक्रिय सहयोग करते हुए किया अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

7 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

7 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago