जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत जिलाधिकारी संदीप कुमार ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाये रखने एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के संबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने सोमवार को मुख्यालय स्थित हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज, खलीलाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक ने जिलाधिकारी को बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत विद्यालय में की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने डबल लॉक में रखे प्रश्न पत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों अवलोकन भी किया। विद्यालय के सभी कक्षाओं में वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
जिलाधिकारी केंद्र की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

5 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

5 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago