पूजित अक्षत घर-घर पहुंचाने और विशाल शोभायात्रा को लेकर संघ ने बनाई रणनीति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुषांगिक संगठनो ने हर हिन्दू परिवार को श्रीराम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से सीधे जोड़ने की रणनीति के तहत एक आवश्यक बैठक मंगलवार को खलीलाबाद स्थित संघ कार्यालय पर सम्पन्न है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि जिले के प्रत्येक हिंदू परिवार के घरों में अक्षत देने का लक्ष्य स्वयंसेवकों ने लिया है। इसके निमित्त खण्ड, मण्डल और ग्राम स्तर पर टोलियां बनाई जा चुकी हैं। संघ की नियमित लगने वाली शाखाएं अपने-अपने क्षेत्र में प्रातः टोली बनाकर सूचना करते हुए जन जागरण का कार्य कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद स्तर के कार्यकर्ताओं ने तीनों तहसील मुख्यालयों पर एक-एक बड़ी शोभायात्रा निकालने की योजना बनाई है। जिसमें धनघटा तहसील में 28 दिसंबर को, खलीलाबाद में 30 दिसंबर को और मेंहदावल में 31 दिसंबर को शोभायात्रा निकालने की योजना बनाई गई है और आगामी 1 जनवरी से 15 जनवरी तक राम भक्तों द्वारा पूजित अक्षत को घर-घर वितरित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला अभियान प्रमुख नित्यानंद ने कहा कि आप सभी लोग सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आम जनमानस का आह्वान कर शोभायात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह करें।
बैठक में जिला प्रचार प्रमुख व अभियान के सह प्रमुख दिग्विजय नाथ, रविंद्र सिंह, अर्जुन राय, श्रवण अग्रहरि, डॉ के.सी. पांडेय, शुभम राय, कुलदीप राय, संदीप, उमाकांत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल, सौरभ जायसवाल सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

4 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

4 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

5 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago