हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत ने नगर में एक आवश्यक बैठक की

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को नगर पालिका बरहज में हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन जायसवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए जनहितकारी कार्यो को लेकर एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन जायसवाल ने कहा कि वर्षों से हिंदुस्तान के 26 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश संयोजक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी तथा ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारीयो व सदस्य गण द्वारा यूपी के लोकसभा चुनाव 2024 में 80 सीटों में से 80 सीटों को जीतने का संकल्प लिया गया है। भारत के प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया है ।उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं ने ठाना हैं कि भारत सरकार के 1000 उपलब्धियो व यूपी सरकार द्वारा 100 उपलब्धियो, को गांव-गांव के प्रत्येक घरों तक पहुंचना है। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में किये गए विकास कार्यो को लेकर तथा उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचने का संकल्प लिया गया है।साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नानक दिन भुर्जी हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा को मजबूत करते हुए, सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।और मोदी योगी संदेश पदयात्रा में शामिल होने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी 2024 को विधानसभा के सामने से मोदी योगी संदेश पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसको मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने का आवाहन किया हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

20 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago