जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक में पूर्व सैनिकों और आश्रितों की समस्याओं का हुआ समाधान

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए कई मामलों का समाधान किया गया।जिलाधिकारी ने बैठक की शुरुआत पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के सम्मान के साथ की। इसके बाद 24 जून 2025 को हुई पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई। बताया गया कि उस बैठक में प्राप्त 9 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है।आज की बैठक में कुल 48 पूर्व सैनिक व विधवाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान 9 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जमीन विवाद, अवैध कब्जा, न्यायालयीय मामला और गन लाइसेंस नवीनीकरण जैसी समस्याएं शामिल थीं। इन सभी मामलों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।इस अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने उपस्थितजनों को सलाह दी कि वे किसी भी विवादित या सस्ती भूमि का बैनामा करने से पूर्व पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें, ताकि भविष्य में उन्हें न्यायालयीय उलझनों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि न्यायालय से संबंधित मामलों में कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करना आवश्यक है।बैठक में विंग कमांडर आलोक सक्सेना (अ.प्रा.) जिला सैनिक एवं पुनर्वास अधिकारी, अजय कुमार सिंह (सहायक कोषाधिकारी), संजय कुमार (जिला सेवायोजन अधिकारी), संतोष कुमार (एनसीसी बटालियन पडरौना) सहित डॉ. मेजर एम.के.बरनवाल, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन दयाशंकर पांडेय समेत कई पूर्व सैनिक व विधवाएं मौजूद रहीं।बैठक का सफल संचालन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रभाकर नाथ तिवारी, कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार गुप्ता, श्रीमती धर्मशीला देवी व अन्य कर्मचारियों के सहयोग से किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

3 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

3 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

4 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

4 hours ago