खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण अभियान डीएम ने टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का छठवाँ चरण 23 जुलाई से प्रारंभ हुआ, जो 05 सितंबर 2025 तक संचालित रहेगा। इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कलेक्ट्रेट परिसर से बहुद्देश्यीय पशुचिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया।इस अवसर पर डीएम ने जनपद के सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान पशुधन की सुरक्षा और किसानों की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत जिले के सभी गोवंशीय (1,65,224) और महिषवंशीय (1,70,194) पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। कुल 3,01,900 वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। 4 माह से छोटे और 8 माह से अधिक गर्भधारण वाली गाय/भैंस को टीकाकरण से अलग रखा जाएगा।उन्होंने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक विषाणुजनित संक्रामक रोग है जो तेज बुखार, मुंह-पैर में छाले, लार गिरने और दूध उत्पादन में भारी गिरावट का कारण बनता है। समय पर उपचार नहीं होने पर पशु की मृत्यु भी हो सकती है। विशेष रूप से यह रोग विदेशी नस्ल की गायों को अधिक प्रभावित करता है।टीकाकरण से पूर्व पशुओं के कान में ईयर टैग (छल्ला) लगाना अनिवार्य है, जिसके बाद ही टीकाकरण की जानकारी भारत पशुधन ऐप पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने पर ही टीकाकर्मी को मानदेय प्रदान किया जाएगा।जनपद स्तर पर अभियान की निगरानी के लिए डॉ. विद्याराम वर्मा (मो.नं. 9450556594) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। पशुपालक अपने ग्राम प्रधान या संबंधित पशुचिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर टीकाकरण तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी पशुपालकों से अनुरोध किया कि इस 45 दिवसीय अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और अपने पशुधन को इस घातक रोग से सुरक्षित करें

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

2 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

3 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

3 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

3 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

3 hours ago