छात्रों ने सीखा बीमा क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों का महत्व
बिछुआ-छिंदवाड़ा/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)।
शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इन्नोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बीमा सखी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन टैगोर हॉल में प्रातः 12 बजे से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य के स्वागत भाषण से हुई। अपने उद्बोधन में उन्होंने प्रशिक्षण आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षण का संचालन एलआईसी छिंदवाड़ा के डेवलपमेंट ऑफिसर दीपक कुमार सूर्यवंशी द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को बीमा सखी योजना के अंतर्गत कार्य करने की विधि, संभावनाएं और चुनौतियों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने योजना से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका समाधानकर्ता ने संतोषजनक उत्तर दिया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक राहुल बादशाह ने भी सहभागिता की और विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।
प्रशिक्षण सत्र में महाविद्यालय के 85 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. फरहत मंसूरी (संयोजक, करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इनक्यूबेशन सेंटर) ने किया जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. शाहेदा बेगम मंसूरी द्वारा किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में को-कन्वेनर डॉ. शशि उइके, सचिव डॉ. शाहेदा बेगम मंसूरी, सह-सचिव अजीत सिंह गौतम, तथा सदस्यगण डॉ. शिवानी सोनी एवं डॉ. कीर्ति डेहरिया का विशेष योगदान रहा और कार्यक्रम में महाविद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…
75 जिलों में से 50 का सर्वे पूरा, 25 जिलों में काम बाकी; पंचायत चुनाव…
फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…
तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…
रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…