Categories: Uncategorized

खेल का मैदान बना था अराजकतत्वों का जमावड़ा क्षेत्रीय जनता थी बड़ी घटना को लेकर भयभीत

मैदान में अराजक तत्वों के जुटने की निगरानी जांच हुई शुरू:संतुष्ट हुए प्रधान/जनता

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय तहसील क्षेत्र के बनकटा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बंजारिया के ग्राम प्रधान विद्या सागर गौड़ से ग्राम वासी एवं जनता के द्वारा आवेदन दे कर ग्राम पंचायत के अंतर्गत सोहनपुर बजार अहिरौली बघेल मुख्य मार्ग के किनारे पर स्थित त्रिगुणानन्द जनता इंटरमीडिएट कॉलेज खेल मैदान में अराजक तत्वों के देर रात जुटने दारू इत्यादि पी कर कांच की बॉटल तोड़ तोड़ खेल मैदान में इधर उधर बिखेरने के विरुद्ध कार्यवाही की मांग पर प्रधान द्वारा नए थाना प्रभारी से कार्यवाही को अवगत कराने पर तेज तर्रार थाना प्रभारी नवीन चौधरी के द्वारा अविलंब निगरानी शुरू करा दी गई है।
वहीं इस संदर्भ में जब प्रधान बंजारिया सहित अन्य ग्राम वासियों एवं आस पास के लोगों से इस बाबत जानकारी की गई तो स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया है कि हम सभी लोग नवागत एवं तेज तर्रार थाना प्रभारी बनकटा नवीन चौधरी के द्वारा हमारे मांग पर ग्राम प्रधान बंजारिया विद्या सागर गौड़ के अवगत कराए जाते ही त्वरित रूप से त्रिगुणा नन्द जनता इण्टर कालेज के खेल मैदान जो सोहनपुर बजार अहिरौली बघेल मुख्य मार्ग के किनारे पर मौजूद है ।को त्वरित रूप से पुलिस निगरानी में लिए जाने से संतुष्ट हैं और हमें संतोष है। ऐसे लोग जिन्होंने त्वरित रूप से पुलिस निगरानी एवं पुलिस कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किए उनकी संख्या दर्जनों में रही।
जिनमें प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान विद्या सागर गौड़, दिलीप पांडेय, राजकुमार गौड़, रविंदर शर्मा दिनेश्वर शर्मा मथुरा गुप्ता, दिलीप कुमार, बृजेश पांडेय, राजू कुमार, राम कुमार आदि सहित दर्जनों के संख्या में लोगों द्वारा इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खेल मैदान को निगरानी में लिए जाने पर खुशी जाहिर की गई हैं ।

rkpshomnath

Recent Posts

बिहार में मौसम का दोहरा असर! मानसून पड़ा कमजोर, फिर भी 17 जिलों में बाढ़ का खतरा

सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…

2 hours ago

धनुष से निकला गोल्ड का निशाना! चीन को पछाड़कर भारतीय तीरंदाजों ने रचा बड़ा कारनामा

भारत की बेटियों का तीरंदाजी में कमाल, चीन को पछाड़कर जीता गोल्ड; परफेक्ट-10 से वर्ल्ड…

2 hours ago

देवी की पूजा से बेटी के अधिकार तक: पितृसत्ता पर उठे सवाल ने छेड़ी राष्ट्रीय बहस

नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…

2 hours ago

इंदौर प्रेस क्लब में सजा सम्मान समारोह, डॉ. जयंतीलाल भंडारी हुए हरिहर लहरी सम्मान से सम्मानित

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…

2 hours ago

युद्धों का असर अब थाली तक! जयशंकर बोले- आने वाले महीनों में मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…

3 hours ago

धूल, कचरा और प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का बड़ा दांव, छोटी सड़कों तक पहुंचेगी मशीनों से सफाई

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…

3 hours ago