Categories: Uncategorized

समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों ने बस स्टेशन निर्माण को चलाया हस्ताक्षर अभियान


देवरिया,( राष्ट्र की परम्परा)।
देवरिया बस स्टेशन के जल्द निर्माण की मांग को लेकर समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड व छात्र सभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं ने शनिवार को बस स्टेशन प्रांगण में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 500 यात्रियों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को समर्थन दिया।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि देवरिया बस डिपो से सरकार को हर महीने लगभग 6 करोड़ रूपये की कमाई होती है। यहां से लगभग 10 हजार यात्री रोज यात्रा करते है। फिर भी बस स्टैंड पर बुनियादी सुविधा के लिए यात्री तरस रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार को विकास से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा के जनप्रतिनिधि झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। सरकार यदि जल्द बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करती है तो सपा के युवा कार्यकर्ता बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।भाजपा सरकार में जो भी कार्य ही रहे वह कागज व प्रचार तक ही सिमित है। जनता के बेहतरी के लिए सरकार कोई काम नहीं कर रही है। देवरिया बस स्टेशन को मल्टी स्पेशलिटी बनाने का दावा भाजपा के प्रभारी मंत्री द्वारा किया गया था लेकिन सब कुछ हवा हवाई रह गया है। यदि सरकार जल्द से जल्द देवरिया बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराती तो समाजवादी लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। हस्ताक्षर कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी,छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, सपा नेता विजय रावत, जिला उपाध्यक्ष सपा एनपी यादव, दिनेश यादव, लारेब रहमान, हरिकेवल यादव, गिरीश जायसवाल, विकास यादव, अनीस कुशवाहा, संजीव मोदनवाल, सूरज यादव, खुर्शीद अंसारी, मनीष सिंह सैथवार, संदीप, अभिषेक, काका, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

6 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

6 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

7 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

18 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

18 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

19 hours ago